- Hindi News
- देश का क्या होगा, रिट्वीट करके फंसे अरविंद केजरीवाल
देश का क्या होगा, रिट्वीट करके फंसे अरविंद केजरीवाल
राहुल गांधी के टीवी इंटरव्यू के बाद संगीतकार विशाल डडलानी ने ट्वीट किया- ‘हम एक ‘मूर्ख’ और ‘हत्यारे’ के बीच फंस गए हैं, अब देश का क्या होगा’? इसे रिट्वीट करने वाले अरविंद केजरीवाल आलोचनाओं के शिकार बन रहे हैं।
ञ्चट्वीट में मैंने किसी का नाम नहीं लिया। सब जानते हैं कौन क्या है। वेलडन। आप सही हैं। -विशाल डडलानी, संगीतकार
ञ्चयह देश खुद तय कर लेगा कि उसे क्या पसंद है, क्या नहीं। कम से कम ‘अराजक’ तो बिल्कुल नहीं चलेगा।-प्रमोद रजोते, पुणे
ञ्चचलो मान लिया केजरीवाल को विशाल के ट्वीट को रिट्वीट नहीं करना था। पर देश तो सचमुच फंसा हुआ है। -तरनजीत सिंह, मुंबई
ञ्चएक मुख्यमंत्री ((केजरीवाल)) की गैर जिम्मेदाराना हरकत, वह भी दूसरे चुने हुए मुख्यमंत्री के प्रति। बिल्कुल बेबुनियाद।-राधिका मढोक
ञ्चकेजरीवाल संवैधानिक रूप से चुने हुए मुख्यमंत्री हैं। शर्म आती है। ऐसे लोग बड़े पद पर बैठ कैसे जाते हैं।-दीपा, राजस्थान
ञ्चट्विटर पर ध्यान लगाने की बजाय जनता से किए वादे पूरे करें। एक महीना पूरा होने वाला है, क्या किया आपने?-सियाराम शर्मा
ञ्चदिल्ली के मुख्यमंत्री भूल गए हैं कैसे अण्णा हजारे के सहारे वो यहां तक पहुंचे हैं। लोग अण्णा के साथ जुड़े थे न कि उनके।
-विद्या भूषण, कानपुर
ञ्चअगले तीन महीने में पूरे देश से चुनाव लडऩे की सोचने वाले केजरीवाल ने एक महीने में दिल्ली के लिए क्या किया?-संदीप कुमार