पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेगा स्वास्थ्य शिविर में ३०० मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण

मेगा स्वास्थ्य शिविर में ३०० मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हुसैनाबाद
अनुमंडल कार्यालय मैदान में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में १५०० ग्रामीणों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही ३०० मरीजों की आंख का लेंस प्रत्यारोपण किया गया। शिविर मानव विकास समिति, बिहार एवं अंधापन नियंत्रण समिति की ओर से लगाया गया था। इसका उद्घाटन केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री तारिक अनवर ने किया।
शिविर में स्त्री रोग, हड्डी रोग, शिशु रोग, मलेरिया, कुपोषण, टीकाकरण, नेत्र और टीबी जांच के लिए स्टॉल लगाए गए थे। मरीजों को दवा भी दी गई। राज्य अंधापन नियंत्रण समिति के पदाधिकारी डॉ. राजमोहन, एसीएमओ एसी झा, अनुमंडल चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार, डॉ. जॉन एफ कैनेडी, डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. अवधेश सिंह, डॉ. रहमान, डॉ. नीलम होरो, डॉ. राहत नेजाम, डॉ. सुषमा होरो, डॉ. पवन कुमार, डॉ. राजेश्वर कुमार, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. नेशार आलम, डॉ. प्रसुन्न कुमार आदि ने मरीजों का इलाज किया।