दो अज्ञात शवों का हुआ अंतिम संस्कार
हजारीबाग - मुर्दा कल्याण समिति हजारीबाग ने मंगलवार को दो अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया। पहला शव लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का था, जो रामगढ़ थाना क्षेत्र से बिजुलिया तालाब से मिला था। दूसरा शव चौपारण थाना क्षेत्र में प्राप्त एक 50 वर्षीय व्यक्ति का था। जिसकी मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। अंतिम संस्कार में मुकेश राम, धनंजय कुमार, गोविंद पांडेय, संतोष कुमार ने सहयोग किया। यह जानकारी समिति के मो. खालिद ने दी