- Hindi News
- राजनीतिक अस्थिरता के कारण पिछड़ा राज्य : तारिक अनवर
राजनीतिक अस्थिरता के कारण पिछड़ा राज्य : तारिक अनवर
भास्कर संवाददाता - मेदिनीनगर
केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री तारिक अनवर ने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता के कारण झारखंड विकास के मामले में पीछे रह गया है। यहां कई तरह के खनिज उपलब्ध हैं, फिर भी यह अन्य राज्यों से पीछे है। अनवर मंगलवार को मेदिनीनगर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी राज्य में पूर्ण बहुमत की नहीं, बल्कि गठबंधन की सरकार बनेगी। इसमें एनसीपी की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में एनसीपी सीमित सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी कर रही है। हमारा प्रयास है कि धर्मनिरपेक्ष ताकतों से समन्वय हो। अनवर ने कहा कि भाजपा नरेंद्र मोदी को विकास पुरुष कह रही है, जबकि हम उन्हें बनावटी पुरुष का दर्जा देते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाओं को सरकार धरातल पर उतारे, तभी झारखंड का विकास हो सकता है।