पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिकेट के उद्घाटन मैच में जरिया ने चैनपुर को हराया

क्रिकेट के उद्घाटन मैच में जरिया ने चैनपुर को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भरनो
परसा गांव परसा क्रिकेट संघ ने बुधवार को क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू किया गया। उद्घाटन मैच में जरिया बेड़ो ने जमगई चैनपुर को हराया। इससे पहले मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि तुरिअंबा पंचायत की मुखिया मणि देवी व विशिष्ट अतिथि अंजुमन के सदर मीर सरीफ ने किया। मणि देवी ने कहा कि खेल मानव जीवन की सफलता के लिए जरूरी है। खेल के माध्यम से भाइचारे का संदेश मिलता है। सदर मीर सरीफ ने कहा कि खेल एक दृष्टिकोण है, जो ईमानदारीपूर्वक खेलने की प्रेरणा देता है। इससे पहले कमेटी के अध्यक्ष मीर अनवर ने बताया कि मैच में प्रथम पुरस्कार 15 हजार रुपए नकद, द्वितीय 10 हजार इनाम दिया जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 32 टीम भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के उद्घाटन मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष साबिर फरास, तबरेज, मीर तौफिक, चंगेज खान, मीर गुलजार हुसैन, अफरोज खान, मीर अनवर, शकील फरास, मीर तारिक व मीर आशिक मौजूद थे।

2----9 गुम 12