- Hindi News
- सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय प्रथम
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय प्रथम
भास्कर न्यूज - हुसैनाबाद
अनुमंडल प्रशासन की ओर से अनुमंडल स्तरीय आयोजित संगीत कार्यक्रम प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दी गई है। हुसैनाबाद अनुमंडल के हुसैनाबाद, हैदरनगर और मोहम्मदगंज प्रखंड के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के छात्रों के बीच अनुमंडल कार्यालय के मैदान में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय प्रथम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कामत द्वितीय और हार्वे हाई स्कूल जपला को तृतीय पुरस्कार दिया गया है। रिकॉर्डिंग एकल नृत्य में समता पब्लिक स्कूल को प्रथम, कस्तूरबा अवासीय बालिका विद्यालय को द्वितीय एवं बालिका हाई स्कूल को तृतीय पुरस्कार मिला।
सामूहिक नृत्य में सेस स्कूल, सर्वोदय विद्या भारती और कस्तूरबा अवासीय स्कूल को क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा पुरस्कार दिया
गया है।