पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनहित के मुद्दे पर खरा नहीं उतर रही सरकार : डॉ. संजय

जनहित के मुद्दे पर खरा नहीं उतर रही सरकार : डॉ. संजय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू - झारखंड में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। जनहित के मुद्दे को भी सरकार में बैठे मंत्री मजाक बना रहे हैं। उक्त बातें झाविमो खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने बयान जारी कर कहा। उन्होंने कहा कि राज्य भी विकास के कार्य ठप हो गए हैं। जनता त्राहिमाम कर रही है। अपराध और उग्रवाद भी काफी बढ़ गया है। पूरे राज्य में विधि व्यवस्था की समस्या खड़ी हो गई है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित रही है। सरकार कांग्रेस के हाथ की कठपुतली बन चुकी है। केंद्र से राज्य को संचालित किया जा रहा है। यहां सरकार चलाने वाले कांग्रेस, झामुमो और राजद के आलाकमान सरकार बचाने में और जनता को बेवकूफ बनाने में लगे हैं, लेकिन राज्य की जनता इस सरकार का खेल देख रही है। आनेवाले चुनाव में झाविमो इस सरकार के करतूतों का पर्दाफाश करेगी। झारखंड की जनता विकास के लिए बाबूलाल मरांडी की ओर देख रही है। निश्चित रूप से आनेवाले चुनाव में झाविमो का परचम लहराएगा।