पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १०० मीटर दौड़ में सबिता और आफताब अव्वल

१०० मीटर दौड़ में सबिता और आफताब अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पतरातू
उत्क्रमित मवि सोलिया में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। उद्घाटन स्कूल के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर ठाकुर ने किया। कहा कि पठन-पाठन के साथ खेलकूद भी जरूरी है। इससे छात्रों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है।
प्रतियोगिता में छात्रों ने 100मीटर दौड़, 200मीटर दौड़, घड़ा रेस, टॉफी रेस, रिले दौड़ आदि कई स्पर्धाओं में भाग लिया। 100मीटर दौड़ में सबिता प्रथम, राखी द्वितीय व रजिया तृतीय रही। वही बालक वर्ग में प्रथम आफताब, द्वितीय दिलीप, तृतीय संतोष रहे, 200मीटर दौड़ में सुषमा प्रथम, रानी द्वितीय व उषा तृतीय रही। लड़कों में प्रथम बादल, द्वितीय संतोष, तृतीय सूरज रहे। जबकि अन्य खेलों में राखी, सबिता, उषा, बेबी, निशा, सरताज, काजल, पुष्पा, जया ,प्रियंका, अनिता, आलोक, अनिशा, विवेका, कालजीत, अफ़साना, सुरभि, नीतू, रोशन ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिन्हें पुरस्कृत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में रीता सिंह, उषा सिन्हा, मुश्ताक अंसारी, नरेश भुईंया, मो सलीम, मंगलराम करमाली, विनोद मुंडा आदि ने सहयोग दिया।