पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसफार्मर जलने से परीक्षार्थियों को परेशानी

ट्रांसफार्मर जलने से परीक्षार्थियों को परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू - जयनगर कुम्हार टोली में बुधवार को बिजली की समस्या पर ग्रामीणों ने बैठक की। इसमें समस्या के समाधान के लिए विचार-विमर्श किया गया। मौके पर कहा गया कि पिछले चार दिनों से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। इसका जल्द से जल्द समाधान किया जाए। तत्काल ही विधायक प्रतिनिधि पिंटू अग्रवाल और उदय अग्रवाल ने स्थानीय विधायक सह कृषि मंत्री योगेन्द्र साव से बात की और आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के अंदर इस गांव में 200केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 150 घरों में अंधेरा छाया हुआ है। बच्चों की परीक्षाओं को लेकर भी परेशानियां हो रही है। मौके पर मुखिया राजाराम प्रजापति, वीरेंद्र कुमार, जितेन्द्र प्रजापति, शंकर प्रजापति, रामजनक, रोहित कुमार, संजय कुमार, अमन कुमार, राजीव कुमार, द्वारिका प्रजापति, संतोष प्रजापति, बबलू प्रजापति, प्रदीप प्रजापति आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।