पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीटीपीएस में ठेकेदारों का टेंडर भरने से इनकार

पीटीपीएस में ठेकेदारों का टेंडर भरने से इनकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रबंधन से लाभांश देने की कर रहे हैं मांग
पतरातू - पीटीपीएस के ठेकेदारों ने कार्यों के लिए किसी भी टेंडर को भरने से इंकार कर दिया है। इसे लेकर बीती रात स्थानीय ठेकेदारों की बैठक हुई। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि छह जनवरी से पीटीपीएस द्वारा जितने भी टेंडर निकाले गए हैं। उसमें भागीदारी नहीं करेंगे। यह निर्णय ठेकेदारों को ठेका कार्यों में उचित लाभांश नहीं मिलने के कारण लिया गया है। संवेदकों का कहना है कि इसके लिए पीटीपीएस प्रबंधन को कई बार लिखित रूप से दिया गया, लेकिन प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिए जाने के बावजूद ठेका के कुल राशि पर लाभांश देय नहीं हुआ। जिससे ठेकेदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संवेदकों का यह भी कहना है कि 50प्रतिशत राशि का लाभांश अवश्य मिलना चाहिए। प्रबंधन द्वारा जबतक मांगों पर स्वीकृति प्रदान नहीं कर दी जाती तब तक किसी भी हाल में टेंडर में भागीदारी नहीं करेंगे। मौके पर झारखंड पावर कॉन्ट्रैक्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश प्रसाद सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, प्रवीन कुमार, राजकुमार पांडेय, सागर प्रसाद, रंजीत कुमार, सिद्धनाथ तिवारी, रामप्रसाद महतो, अनुप कंस्ट्रक्शन, केसी बाग, रोहित साव, रंजीत साव, महेंद्र कुमार, शैलेंद्र सिंह आदि कई संवेदक उपस्थित थे।
भागीदारी नहीं करने से बढ़ेगी समस्या : पीटीपीएस के ठेकेदारों द्वारा टेंडर में भागीदारी नहीं करने से रनिंग कार्यों समेत ठेका कार्यों में समस्याएं बढ़ जाएंगी। पीटीपीएस में तकनीकी कार्यों को लेकर हाल के दिनों में कई टेंडर किए गए हैं। जिसका संवेदकों ने लाभांश के मुद्दे पर बहिष्कार कर दिया है।