विनाश का कारण है नशाखोरी : जलेश्वर
गोला - बड़की कोईया गांव में महिला समूह का क्लस्टर सम्मेलन मंगलवार को किया गया। उद्घाटन बरियातू पंचायत के मुखिया जलेश्वर महतो ने किया। उन्होंने ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक महिलाएं सशक्त नहीं होगी तब तक समाज का विकास संभव नहीं है। मुखिया ने समूह के उपस्थित महिलाओं से आग्रह करते हुए कहा कि समाज के विनाश का मुख्य कारण नशाखोरी है। जिसकी रोकथाम के लिए महिलाएं आगे आये और हमलोग उसका साथ देंगे। सम्मेलन में गांव के भैरवी महिला मंडल, गुलाब महिला मंडल, चांदनी महिला मंडल, सरस्वती महिला मंडल, दुर्गा महिला मंडल सहित कुल पंद्रह समूह के द्वारा बक्सा पूजन कर आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। मौके पर गोपाल महतो, मंगल महतो, विलासो, मीरा, गीता, सविता, सुषमा, मुन्नी, रीना, सावित्री, झालो देवी, ललिता आदि मौजूद थीं।