पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीडीओ ने कर्मियों को लगाई फटकार

बीडीओ ने कर्मियों को लगाई फटकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोला - बीडीओ दिनेश कुमार रंजन ने बुधवार को कार्यालय कक्ष में पंचायत सेवक व मनरेगा कर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान बीडीओ ने सभी पंचायतों की वर्तमान स्थिति की जानकारी अलग अलग ली। बीडीओ ने वित्तीय वर्ष 2013-14 में दी गई राशि का ब्यौरा कार्यालय में जमा करने को कहा। साथ ही निर्देश दिया गया कि मार्च के पूर्व सभी विकास कार्य को पूरा कर लेना है। मनरेगा कर्मियों की शिथिलता को लेकर बीडीओ ने बीपीओ, रोजगार सेवकों को जमकर फटकार लगाते हुए आचरण में सुधार लाने का निर्देश दिया। मौके पर बीपीओ, पंचायत सेवक शहदेव महतो, धीरेन प्रसाद, राजेंद्र मेहता, बोधी महतो, रोजगार सेवक रंजीत प्रसाद, जितेंद्र कुमार महतो, जितेंद्र प्रसाद, बालेश्वर महतो, दीपक राम आदि मौजूद थे।