पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप ने चियांकी हवाई अड्डे को किया साफ

आप ने चियांकी हवाई अड्डे को किया साफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर - आम आदमी पार्टी के युवा समाज सेवी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने चियांकी हवाई अड्डा को झाडू लगा कर साफ किया। स्थानीय विधायक केएन त्रिपाठी ने 23 जनवरी को वनभोज मना कर गंदा किया था। सफाई अभियान के दौरान आम पार्टी के नेताओं ने कहा कि विधायक अपने कार्यकर्ता के साथ छह दिन पहले पिकनिक मनाए हैं जबकि विधायक प्रतिदिन सुबह वह उसी स्थान पर मॉर्निंग वाक के लिए जाते हैं फिर भी उन्हें यह समझ नहीं की सार्वजनिक स्थल को साफ रखा जाए। विधायक द्वारा की गई गंदगी को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झाडू लगाकर साफ किया है। इस अवसर पर राहुल चतुर्वेदी, पदमाकर वर्मा, जयनेंद्र प्रसाद, उमेश शर्मा, आनंद कुमार सिंह, मुकेश कुमार दुबे, मनिकांत सिंह, शंभू राम, फैसल खान, संजय राम, डीएस चौहान, संतोष कुमार सिंह, अमित श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता सफाई अभियान में शामिल थे।