मोबाइल वैन सह चलंत लोक अदालत का आयोजन
मेदिनीनगर - मोबाइल वैन सह चलंत लोक अदालत का आयोजन एक फरवरी से शुरू होगा। यह पूरे माह चलाया जाएगा। ये बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विष्णुकांत सहाय ने पत्रकारों को वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि चलंत लोक अदालत पलामू के सुदूरवर्ती क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्या का समाधान करेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि ऐसे आवेदन लिए जाएंगे जिनका निराकरण पूर्व में नहीं हुआ था या नया आवेदन भी लिया जाएगा। लोगों की शिकायती आवेदन लेकर उससे संबंधित विभाग को भेजेंगे। इस कार्य में तीन वकील व दो पारा लीगल वॉलेंटियर लगाए जाएंगे। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव केके झा उपस्थित थे।