पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लापता महिला का शव बरामद

लापता महिला का शव बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांकी - पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के लोहरसी ग्राम स्थित एक तालाब से एक महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के हेसातु ग्राम निवासी भुवन राम की पत्नी गांगो देवी के रूप में हुआ। मृतका अर्धविक्षिप्त थी । वह 23 जनवरी से अपने घर से लापता थी। इस संबंध में मृतका के पति ने बताया कि उसके लापता होने के बाद काफी खोजबीन की गई। 25 जनवरी तक नहीं मिलने के बाद पिपराटांड़ थाना में इसकी लिखित सूचना दी गई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को ग्रामीणों ने तालाब में शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। शव को निकाले जाने के बाद उसकी पहचान हुई। थाना प्रभारी सुधीर सुरीन ने बताया कि शव करीब चार दिन पुराना है। शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।