पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लड़कियां जिला फुटबॉल में दिखाएंगी प्रतिभा

लड़कियां जिला फुटबॉल में दिखाएंगी प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - दुलमी
चटाक के 16 से 18 वर्ष कि आदिवासी लड़कियों द्वारा शिक्षा में मदद और गांव में खेली की प्रतिभा को उभारने के लिए बनाए गए फुटबॉल टीम धीरे-धीरे अपना कदम आगे बढ़ा रही है। चटाक के बिरसा स्पोर्टिंग गल्र्स फुटबॉल क्लब के संस्थापक शिवशंकर राम ने बताया कि इसकी टीम ने जिला स्तर पर आयोजित फुटबॉल लीग में अपनी जगह स्थापित की है। बच्चियों द्वारा अपनी प्रतिभा को दिखाने का अच्छा मौका मिला है। इस लीग का आयोजन ओपी जिंदल के तहत किया गया है। जिसके लिए लड़कियां सुबह शाम तैयारी में जुटी हुई है। उम्मीद है कि यह रामगढ़ जिला का नाम रोशन करेगी।
शिवशंकर बने सहारा
लड़कियों के पहल पर इनका साथ दिया है गांव के ही फुटबॉल खिलाड़ी शिवशंकर राम ने। सभी लड़कियां शिवशंकर राम को गुरु मानते हुए उनके फुटबॉल के गुर को सीखती हैं। इनके द्वारा इन्हें प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव मदद किया जा रहा है। वही शिवशंकर ने इन लड़कियों का मनोबल उच्च करने के लिए कार्यालय भी व्यवस्था करवा दिया है। ताकि लड़कियों का मनोबल उच्च हो सके।