- Hindi News
- नवोदय प्रवेश परीक्षा आठ को चार केंद्र बनाए गए
नवोदय प्रवेश परीक्षा आठ को चार केंद्र बनाए गए
कोडरमा - जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आठ फरवरी को आयोजित होने वाले परीक्षा के लिए कुल चार केंद्र बनाए गए है। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र सभी प्रखंडों के बीईईओ कार्यालय से वितरित किए जा रहे है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी मोहन चांद मुकिम ने बताया कि वर्ग छह में नामांकन के लिए आयोजित किए जाने वाले प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए लगभग दो हजार छात्रों ने आवेदन दिए है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय और उच्च विद्यालय के अलावा झुमरीतिलैया स्थित सीएच प्लस टू हाई स्कूल व सीडी बालिका उच्च विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो घंटे की होगी। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर छह फरवरी को समीक्षा को लेकर बैठक बुलाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षक के रूप में बीईईओ को प्रतिनियुक्त किया गया है।