पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन सदस्यीय जांच टीम ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया

तीन सदस्यीय जांच टीम ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चतरा
स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्तरीय टीम जांच के लिए सदर अस्पताल पहुंची। टीम ने बुधवार को सीएस कार्यालय एवं सदर अस्पताल में विभिन्न प्रपत्रों की जांच की। मौके पर स्टॉक रजिस्टर, अस्पताल में मौजूद उपकरण व अन्य संसाधनों की जांच की। जांच टीम सीएस सत्येंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में पूर्व सीएस डॉ. शिवशंकर बरूआ के कार्यकाल में दवा व उपकरण समेत अन्य खरीदे गए संसाधनों की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग को उनके कार्यकाल में अनुपयोगी सामान की खरीदारी की शिकायत के आलोक में चतरा में जांच की जा रही है। जांच टीम ने सदर अस्पताल में कार्यरत कई लोगों से भी पूछताछ की एवं आवश्यक जानकारी जुटाई। खरीद गड़बड़ी मामले की शिकायत वरीय अधिकारियों समेत विभाग के मंत्री से भी की गई थी। इसी के आलोक में अनियमितता एवं गड़बड़ी की जांच की जा रही है। जांच टीम में स्वास्थ्य उपनिदेशक डॉ. जेसी दास, डॉ. राकेश दयाल, डॉ. वैभव व अन्य शामिल हैं।