पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिरोडीह मुखिया ने बांटे १० कंबल

हिरोडीह मुखिया ने बांटे १० कंबल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयनगर - हिरोडीह पंचायत भवन में बुधवार को मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव ने गरीब के बीच १० कंबलों का वितरण किया। मौके पर मुखिया सुरेंद्र यादव ने कहा कि गरीब व असहायों की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत को आदर्श बनाया जाएगा। वहीं पंचायत समिति सदस्य अर्जुन चौधरी ने कहा कि गरीबों की समस्या दूर करने का प्रयास जारी है। कार्यक्रम का संचालन नारायण यादव ने किया। मौके पर पंचायत सचिव उपेंद्र सिंह, उप मुखिया सीमा देवी, वार्ड सदस्य खुर्शीद आलम, आरती देवी, शिवकुमार मोदी, रेखा देवी, अनिल यादव, मंजू देवी, धर्मेंद्र कुमार, शारदा देवी, रीना देवी, मदन चौधरी, विजय दास समेत कई लोग मौजूद थे।