- Hindi News
- महिला मजदूर ने लगाया ठेकेदार पर छेडख़ानी का आरोप
महिला मजदूर ने लगाया ठेकेदार पर छेडख़ानी का आरोप
रामगढ़ - बेलवागाढ़ा की रहने वाली एक महिला मजदूर ने बुधवार को ठेकेदार राजकुमार महतो पर छेडख़ानी का आरोप लगाकर थाने में कार्रवाई के लिए आवेदन दी है। उसने पुलिस को बताया कि राजकुमार महतो परसोतिया का रहनेवाला है। काम के दौरान उसने हमें घर पर बुलाया और छेडख़ानी की। महिला की शिकायत पर रामगढ़ पुलिस ने ठेकेदार राजकुमार महतो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।