सरस्वती पूजा समिति के अध्यक्ष बने संजय
चितरपुर - चितरपुर बाजारटांड़ में स्थानीय ग्रामीणों ने बैठक कर धूमधाम के सरस्वती पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें सर्वसहमति से संजय कुमार को अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावे प्रदीप कुमार उपाध्यक्ष, रंजीत कुमार साव सचिव, लखन कुमार सह सचिव, कमल साव कोषाध्यक्ष, अमीत कुमार उप कोषाध्यक्ष व पवन कुमार संरक्षक बनाया गया है। अध्यक्षता श्याम सुंदर साव व संचालन सुरेंद्र कुमार दांगी ने किया। मौके पर रामू कुमार, पप्पू कुमार, भरत गुप्ता, सिकंदर कुमार, विकास कुमार, अरुण कुमार, किशोर प्रजापति, रोशन कुमार, वीरेंद्र यादव, अजय कुमार, राजू कुमार, राकेश आदि मौजूद थे।