- Hindi News
- सत्ता में हो समाज की भागीदारी : भुवनेश्वर मेहता
सत्ता में हो समाज की भागीदारी : भुवनेश्वर मेहता
भास्कर न्यूज - चितरपुर
पूर्व सांसद व भाकपा राज्य परिषद के सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा है कि सत्ता में भागीदारी के बाद ही समाज का विकास संभव हैं, इसलिए कुशवाहा समाज के लोगों में राजनीतिक जागरूकता जरूरी है। इसलिए सत्ता में कुशवाहा समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अभी से ही तैयारी में जुट जाएं। पूर्व सांसद बुधवार को कुशवाहा विकास मंच, चितरपुर प्रखंड द्वारा आयोजित वनभोज सह मिलन समारोह में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। समारोह का आयोजन रामगढ बोकारो मार्ग के भैरवी तट पर की गई थी। सभा को विशिष्ठ अतिथि झारखंड कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष हाकीम चंद्र महतो, महासचिव सत्यदेव प्रसाद वर्मा, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर प्रसाद महतो, नित्यानंद महतो, घनश्याम महतो, बटेश्वर महतो, निशांत कुशवाहा, छेदी महतो ने संबोधित किया। इस दौरान मौजूद सदस्यों को शपथ दिलाई गई कि सबलोग मिल जुलकर समाज के हित में काम करेंगे। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड मनोहर प्रसाद कुशवाहा व संचालन बसंत कुशवाहा ने किया। इस दौरान सभी लोगों ने वनभोज का भी आनंद लिया। मौके पर रामसेवक महतो, चतुरभुज कश्यप, अनिल दांगी, विनोद दांगी, हरिदास दांगी, श्याम किशोर प्रसाद, गंगाधर प्रसाद, झमन कुशवाहा, सुरेंद्र महतो, विजय दांगी, इंद्रदेव महतो, बबलू कुशवाहा, सतीश कुशवाहा, संजय दांगी, सहदेव महतो, सूरज दांगी, कृष्णा दांगी, अंजनी कुशवाहा सहित कई मौजूद थे।