- Hindi News
- काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक हड़ताल पर गए मजदूर
काला-बिल्ला लगाकर सांकेतिक हड़ताल पर गए मजदूर
जयनगर - बांझेडीह पावर प्लांट के मेंटनेंस में कार्यरत मजदूरों ने विरोध स्वरूप बुधवार को काला-बिल्ला लगाकर मुख्य कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया। सनद हो कि बांझेडीह पावर प्लांट के मेंटनेंस में कार्यरत मजदूरों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर 9 दिसंबर से लगातार 18 दिनों तक हड़ताल पर रहे थे। डीवीसी व निर्माण कंपनियों के साथ कई बिंदू पर समझौता होने के बाद हड़ताल वापस लिया गया था। इधर एक माह बीतने के बावजूद भी डीवीसी व कंपनियां समझौता को लागू कराने में विफल रही। पुन: 28 जनवरी को वार्ता होने पर भी समाधान नहीं निकला। इससे आक्रोशित मजदूर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर गए। मजदूर नेता विजय पासवान ने बताया कि आगे की रणनीति को लेकर प्लांट के गेट नंबर एक के समीप गुरूवार को मजदूरों की बैठक की जाएगी। मौके पर राजकुमार साव, शंकर सुमन, महेंद्र मोदी, रंजन कुमार, छोटू यादव, मंटू अंसारी, महेश यादव, बहादुर यादव समेत कई मजदूर मौजूद थे।