पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि को उद्योग का दर्जा मिलेगा : कृषि मंत्री

कृषि को उद्योग का दर्जा मिलेगा : कृषि मंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुमला
राज्य सरकार के कृषि मंत्री योगेंद्र साहू ने बुधवार को परिसदन में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। कृषि मंत्री सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुमला पहुंचे थे।
बैठक में मंत्री ने कृषि विभाग, उद्यान, भूमि संरक्षण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने घाघरा प्रखंड का दौरा कर लिफ्ट एरिगेशन का काम देखा। मंत्री ने बताया कि गुमला जिला में कृषि का विकास हो इसके लिए वे अलग से पैकेज का प्रबंध करेंगे। वह गुमला जिला के सभी प्रखंडों का दौरा कर कृषि विकास के लिए काम करेंगे।
राज्य सरकार कृषि को उद्योग का दर्जा देने की दिशा में काम कर ही है। राज्य में कृषि के विकास के लिए शीघ्र ही कृषि नीति का घोषणा की जाएगी। मनरेगा योजना से सदान समुदाय के लोगों को कुआं नहीं मिलने से वे लोग खेती कार्य से वंचित होते हैं। वैसे समुदाय के किसान को विभाग की ओर से कुआं दिया जाएगा।
सिंचाई के साधन को विकसित किया जाएगा। कूप निर्माण के लिए विभाग को योजना बनाकर देने का निर्देश दिया गया है। बैठक में उन्होंने कृषि अधिकारी को किसानों के कूप निर्माण के लिए डीपीआर बनाकर भेजने का निर्देश दिया, ताकि पैसा दिया जा सके। अब जरूरतमंद किसानों के लिए कृषि विभाग से कूप खोदा जाएगा।
बैठक में जिला उद्यान पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, कृषि पदाधिकारी दिनेश कुमार मांझी सहित अन्य अधिकारियों के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।