कोयल नदी में डूबने से महिला की मौत
बसिया - बसिया कोयल नदी में नहाने के दौरान गिर जाने से कर्रा थाना क्षेत्र के लोधमा निवासी महिला मुनका देवी की मौत हो गई। मुनका देवी के पति सीताराम साहू ने बताया कि वह मिरगी से पीडि़त थी। उन्होंने बताया कि वे लोग गांव के ही एक युवक की बारात में उड़ीसा के राजगमपुर से वापस लौट रहे थे। कोयल होने के कारण बारातियों ने स्नान करने के लिए गाड़ी रुकवाई। सभी लोग नहाने के लिए कोयल नदी की ओर गए। सभी नहा रहे थे, तभी अचानक मुनका को मिरगी का दौरा पड़ा जिससे वह पानी में गिर गई। जबतक उसे कोई देखता वह बेहोश हो चुकी थी। आनन फानन में उसे रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।