पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंसारी पंचायत का चुनाव कराने की मांग

अंसारी पंचायत का चुनाव कराने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला - युवा अंसारी पंचायत की बैठक चांदनी चौक स्थित शाहजहां अंसारी के आवास पर बुधवार को हुई। इसमें पंचायत में चुनाव की मांग सदर एवं सचिव से की गई। इखलाक अंसारी ने कहा कि अंसारी महापंचायत का कार्यकाल खत्म हुए एक साल हो गया है। बावजूद इसके अब तक चुनाव कराने के लिए पहल नहीं हुई है। ऐसे में पंचायत में विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। समिति की अगली बैठक दो फरवरी को होगी। बैठक में चुनाव की तिथि तय करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मोहम्मद इबरार अंसारी, नईम अंसारी, सेराज अंसारी, रउफ अंसारी, मोईन अंसारी, एजाज अंसारी, सदीक अंसारी आदि मौजूद थे।