- Hindi News
- दो पड़ोसियों के बीच मारपीट में दो लोग घायल
दो पड़ोसियों के बीच मारपीट में दो लोग घायल
रामगढ़ - शहर के गोरियारीबाग में बुधवार की सुबह दो पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें अनूप कुमार और पदमावती देवी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया। मारपीट के संबंध में बताया जाता है कि मवेशी खुल जाने को लेकर दोनों पड़ोसियों में मारपीट हुई। जिसमें जिसमें चुनीलाल महतो, अभिनव, प्रमोद, मोहित सहित उसके परिवार के सदस्यों ने अनूप और पदमावती को बुरी तरह पीट दिया।