- Hindi News
- चैनपुर में भी पिस्तौल के साथ दो अपराधी धराए
चैनपुर में भी पिस्तौल के साथ दो अपराधी धराए
मेदिनीनगर - जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया । इन अपराधियों के पास से दो पिस्तौल, छह गोली, एक बाइक और डबल सिम का मोबाइल बरामद हुआ है।जिला पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने बताया कि गिरफ्तार जमील अंसारी मेदिनीनगर और चैनपुर थाना क्षेत्र में कई अपराधों को अंजाम दे चुका है। दोनों राजा सिंह टीम गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। आपराधिक सरगना फिलहाल जेल में बंद है। वह जेल से ही अपनी गैंग को संचालित कर रहा है। एसपी ने बताया कि पिछले 21 जनवरी को शहर के बैरिया मोड़ के पास प्रणव तिवारी को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में वांछित था। बरामद मोटरसाइकिल लूटी गई थी। जमील के अन्य साथी मिथलेश सिंह को भी उस वक्त पकड़ा गया जब वह चैनपुर के शाहपुर क्षेत्र में आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस को यह कामयाबी थानेदार विपिन कुमार की चौकसी की वजह से मिली।