पानी के लिए आजसू ने किया आंदोलन
भुरकुंडा - जवाहर नगर पंचायत के हनुमानगढ़ी चौक में बुधवार को आजसू द्वारा सभा हुई। इसमें आजसू के केंद्रीय महासचिव रौशन लाल चौधरी, हजारीबाग लोकसभा प्रभारी सह पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, जिलाध्यक्ष विजय साहू मौजूद थे। बैठक में अतिथियों ने कहा कि जवाहर नगर पंचायत में पानी की घोर समस्या पूर्व से चली आ रही है।
पानी की समस्या को लेकर आजसू द्वारा आंदोलन किया गया। जिसके कारण आज टैंकर से कॉलोनी में पानी की सप्लाई की जा रही है। नाली का निर्माण कार्य चल रहा है। नेताओं ने कहा कि झारखंड सरकार का पाइप लाइन से एक नया स्टैंड पंप के माध्यम से पानी की व्यवस्था की जाएगी। बिजली की जर्जर व्यवस्था को दुरूस्त करवाया जाएगा। सभा में बिनोद नायक के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की। नये सदस्यों को लोकनाथ महतो द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया।
सभा की अध्यक्षता कृष्णा चौरसिया एवं संचालन रॉबिन मुखर्जी ने किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश बेदिया, अखिल झारखंड श्रमिक संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुन्ना श्रीवास्तव, गणेश नायक, धर्मेंद्र महतो, किशन राम, बुधन गोस्वामी, संजय गोस्वामी, संतोष लाल, ढीभू नायक, रामू लोहरा, जितेंद्र चौरसिया, सुरेंद्र भुइयां सहित दर्जनों महिला-पुरुष मौजूद थे।