पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली फ्रेंचाइजी व्यवस्था वापस लेने की मांग

बिजली फ्रेंचाइजी व्यवस्था वापस लेने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा - राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि सरकार द्वारा बिजली बोर्ड का विखंडन एवं फ्रेंचाइजी व्यवस्था किए जाने से ग्रामीणों के सामने घोर समस्या उत्पन्न हो गई है। फ्रेंचाइजी कंपनी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के घर में मीटर लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में ग्रामीणों से एक निर्धारित राशि बिजली बिल के रूप में ली जाती थी। अगर गांवों में मीटर लगाया गया तो खेती-बाड़ी काफी प्रभावित होगी। पिछले दिनों राजद द्वारा प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम बीडीओ एवं सीओ को मांग-पत्र सौंपा गया था। जिसमें फ्रेंचाइजी व्यवस्था को वापस लेने एवं ग्रामीण क्षेत्रों को मीटर से मुक्त रखने की मांग की गई थी। सरकार द्वारा तत्काल इस पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई तो फरवरी माह में पार्टी द्वारा भुरकुंडा विद्युत विभाग कार्यालय के समक्ष जोरदार आंदोलन किया जाएगा।