सीपीआई कार्यालय का उद्घाटन
रामगढ़ - शहर के नया बस पड़ाव के समीप 29 जनवरी को सीपीआई के जिला कार्यालय का शुभारंभ किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन पार्टी के राज्य सचिव सह पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता और नादरा बेगम ने संयुक्त रूप से किया। कार्यालय उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं को संबंधित करते हुए मेहता ने कार्यकर्ताओं से सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने के लिए लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि सीपीआई धनबल के बदौलत नहीं, जन बल से चुनाव जीतेगी। कार्यालय उद्घाटन के मौके पर मंगल सिंह ओहदार, महेंद्र पाठक, साबीर अंसारी, एनामुल खान, विजय नंदन मिश्रा, मो. अख्तर, प्रवीण जायसवाल, आजाद कुरैशी सहित कई लोग मौजूद थे।