विश्व शांति के लिए पदयात्रा आज
रामगढ़ - शांतिधारा फाउंडेशन के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को विश्व शांति के लिए पदयात्रा का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य वल्र्ड विदाउट वार है। पदयात्रा प्रात: दस बजे सुभाष चौक से आरंभ होकर रोटरी गांधी घाट तक जाएगी।