पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्घटना में झामुमो पंचायत अध्यक्ष की मौत

दुर्घटना में झामुमो पंचायत अध्यक्ष की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गिद्दी
गिद्दी सी-मांडू सड़क के डाड़ी कनौधा नाला में निर्माणाधीन कलवर्ट में मोटरसाइकिल समेत गिरने से झामुमो पंचायत अध्यक्ष की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात लगभग नौ बजे की है। झामुमो रेलीगढ़ा पूर्वी पंचायत अध्यक्ष मुकेश चौधरी उर्फ पप्पू का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पप्पू की मौत पर गिद्दी आदर्श क्षेत्रीय अस्पताल में झामुमो कार्यकर्ता समेत लोगों का तांता लग गया। वह डाड़ी प्रखंड के सतकडिय़ा गांव से सोहराय पर्व में शामिल होकर मुकेश अपनी हीरोहोंडा एसएस बाइक से डाड़ी प्रखंड अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष को उनके घर डाड़ी छोड़ अपने एक और साथी रामनाथ मिस्त्री के साथ अपने घर रेलीगढ़ा लौट रहे थे, तभी कनौधा नाला के निर्माणाधीन कलवट में बाइक समेत गिर गए। बाइक पर बैठे रामनाथ ने जानकारी लखनलाल महतो व मुकेश चौधरी के परिजनों को दी। बाद में राकेश सिंह उर्फ कबलू, मुकेश के भाई पिंटू चौधरी, अरुण लाल तथा लखनलाल महतो ने दोनों घायलों का गिद्दी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक एन पंडित ने मुकेश चौधरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि रामनाथ का इलाज गिद्दी अस्पताल में ही चल रहा है। वहीं दूसरी ओर झारखंड युवा मोर्चा के हजारीबाग जिला सचिव राकेश सिंह उर्फ कबलू ने कहा कि मुकेश की मौत सड़क निर्माण कर रहे व डाड़ी कनौधा नाला के पास कलवट निर्माण में लगे ठेकेदार की लापरवाही के कारण घटी है। ठेकेदार को कलवट बनाने के समय न तो कोई साइन बोर्ड लगाया है और न ही कलवट की दोनों ओर रास्ता ही बंद किया है।