पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क निर्माण में घटिया पत्थर गिराने का विरोध

सड़क निर्माण में घटिया पत्थर गिराने का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी - रबोध पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने बुधवार को चिरुआ स्कूल से सेनेगढ़ा मोड़ तक करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे सड़क निर्माण में घटिया पत्थर गिराए जाने का विरोध किया है। रोयांग निवासी ग्रामीण गुलचंद महतो और मोहनलाल महतो ने कहा कि वर्षों बाद सड़क का कालीकरण हो रहा है, परंतु ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण के लिए जो पत्थर गिराया जा रहा है, वह काफी घटिया है। इसमें पानी का भी उपयोग कम किया जा रहा है। ठेकेदार अविलंब अच्छी क्वालिटी का पत्थर गिराकर सड़क निर्माण नहीं कराती तो, ग्रामीण निर्माण कार्य बंद करा देंगे। विरोध करने वालों में मनोज महतो, दिलेश्वर, बासू, गणेश महतो, रमेश महतो, कमल महतो, भुनेश्वर, ठाकुर, लालो देवी, मीना देवी, ललिता देवी आदि शामिल थे।