पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले भर की पर्यवेक्षिकाओं के वेतन निकासी पर रोक

जिले भर की पर्यवेक्षिकाओं के वेतन निकासी पर रोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोडरमा
जिले में मुख्यमंत्री लाडली योजना में शिथिलता बरते जाने को लेकर समाज कल्याण पदाधिकारी मंजू रानी स्वांसी ने सभी प्रखंडों के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही उन्होंने जिले भर की पर्यवेक्षिकाओं के वेतन निकासी पर रोक लगा दी है। इस संबंध में पदाधिकारी ने सीडीपीओ के क्रियाकलाप पर नाराजगी जताई है।
इस संबंध में उन्होंने बताया कि सभी सीडीपीओ को इस योजनांतर्गत २५-२५ आवेदन का लक्ष्य दिया गया था, मगर एक महीने बीतने के बाद भी आज तक किसी भी प्रखंड से एक भी आवेदन पत्र जिले को प्राप्त नहीं हुआ है। योजना के क्रियान्वयन में परियोजना के पदाधिकारी और वहां के पर्यवेक्षिका रुचि नहीं ले रही हैं। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष के दौरान इस योजना की प्रगति को खेदजनक बताया गया है। साथ ही मांगे गए स्पष्टीकरण में योजना के प्रगति में अपेक्षित प्रगति नहीं होने तक सभी प्रखंडों के पर्यवेक्षिकाओं के वेतन निकासी पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी गई है। उल्लेखनीय है कि लक्ष्मी लाडली योजना के तहत सरकार की ओर से गरीब परिवार में जन्म लेने वाले बच्चियों की पढ़ाई-लिखाई के अलावा १८ साल के उम्र होने पर शादी के लिए एकमुश्त राशि दिए जाने का प्रावधान है। इसके लिए नवजात बच्चियों के जन्म के साथ बैंक में उसके नाम से खाता खोलने का प्रावधान है। जिसमें सरकार की ओर से कुछ अंतराल पर राशि बच्ची के खाते में राशि हस्तांतरित की जाती है।