सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर बल
गिद्दी - रबोध स्थित जोगा मांझी चौक पर बुधवार को अखिल भारतीय झारखंड कुर्मी महासभा युवा प्रकोष्ठ डाड़ी प्रखंड की बैठक हुई। बैठक में समाज के युवाओं को महासभा में जोडऩे, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर बल देने पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इसके पूर्व झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो व झामुमो पंचायत अध्यक्ष मुकेश चौधरी के आकस्मिक निधन पर एक मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्घांजलि दी गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गुलचंद महतो व संचालन मेघनाथ महतो ने की। मौके पर हुकुमनाथ महतो, मोहन महतो, रमेश महतो, भुनेश्वर महतो, परमेश्वर महतो, कालेश्वर महतो, प्रमोद महतो, श्यामदेव महतो, चिंतामणी महतो, जागेश्वर महतो, मेघनाथ महतो, संतोष महतो, एस महतो, मनोज महतो आदि मौजूद थे।