पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम मांगो अभियान की दी गई जानकारी

काम मांगो अभियान की दी गई जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी - डाड़ी प्रखंड कार्यालय में बुधवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मनरेगा के तहत ‘काम मांगो अभियान‘ को लेकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पंचायत सेवक तथा रोजगार सेवक को जानकारी दी गई। इसमें बीडीओ सुधीर प्रकाश व बीपीओ इकराम हुसैन ने उपस्थित लोगों को बताया कि हाल के दिनों में मनरेगा के तहत होने वाले कामों में तेजी से गिरावट आई है। इस गिरावट को रोकने तथा काम के स्तर को बढ़ाने के लिए झारखंड में काम मांगों अभियान शुरू किया गया है। डाड़ी प्रखंड में दो फरवरी से यह अभियान चालू किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर मुखिया अरुण सिंह का कहना था कि मनरेगा के नियमों को सरल बनाने तथा न्यूनतम मजदूरी की दर 138 रुपए से काफी बढ़ाने पर ही ग्रामीणों को फायदा होगा। पीएचईडी विभाग के नरेश रजक, कनीय अभियंता हरिशंकर सिंह, जीपीएस आशीष पंडा, मुखिया अरुण सिंह, माधुरी देवी, पूनम देवी, संध्या देवी, लोबिना सोरेन, पंसस मेनका देवी, बुधनी देवी, चंद्रशेखर सिंह, पुरुषोत्तम करमाली, उपमुखिया नमिता कुमारी, धनेश्वर महतो, भोला विश्वकर्मा समेत वार्ड सदस्य, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक मौजूद थे।