पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिस्पैच बढ़ाने की तैयारी

डिस्पैच बढ़ाने की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी - अरगड्डा क्षेत्रीय प्रबंधन ने बुधवार को रेलवे साइडिंग गिद्दी से कोयला डिस्पैच बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में महाप्रबंधक एसएस अहमद ने बताया कि रेलवे साइडिंग में ट्रैक छोटा है। जिससे वर्तमान में 45 बक्सा ही कोयला डिस्पैच हो पा रहा है। 58 बक्सा डिस्पैच हो, इसके लिए ट्रैक की लंबाई बढ़ाई जा रही है। साथ ही ही वार्फ वॉल लोडिंग ट्रैक की साफ-सफाई भी शुरू कर दी गई है। जिससे गिद्दी रेलवे साइडिंग में पुन: वार्फ वॉल लोडिंग सिस्टम चालू हो सके। दोनों कार्य के हो जाने से कोयला डिस्पैच में गुणात्मक वृद्घि होगी। मौके पर एस पदुम, गिद्दी पीओ राजीव कुमार सिन्हा, साइडिंग मैनेजर एनपी सिन्हा मौजूद थे।