पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन

63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरकाकाना - क्षेत्र के खंभार टोला में बुधवार को कांग्रेस के पूर्वी जोन प्रतिनिधि मदन दांगी ने 63 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। इससे पूर्व गांव के लोगों ने विधायक प्रतिनिधि मदन दांगी समेत, प्रकाश कुमार, जगत महतो, मुजफ्फर हुसैन, बारीक अंसारी, डबलू सिंह सहित अन्य को फूल माला से लादकर गांव का भ्रमण करवाया। साथ ही कांग्रेस नेता सह कृषि मंत्री योगेंद्र साव के नाम पर जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद मंत्री के मद से दिए गए नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के साथ गांव में आए पहली बार बिजली की खुशी पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों ने गीत की प्रस्तुति कर गांव के लोगों को खूब झुमाया। मौके पर बुद्धिनाथ दांगी, गोपाल दांगी, कजरू महतो, कुलेश्वर महतो, रामटहल चौधरी, बालि महतो, सुरेश महतो, उमेश कुमार, बंटी, मंटू बेदिया, पलटू महतो, लछू महतो, जीतलाल, नागेश्वर, पारसनाथ सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।