पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्पादन व उत्पादकता को लेकर हुई मैराथन बैठक में लिए गए कई निर्णय

उत्पादन व उत्पादकता को लेकर हुई मैराथन बैठक में लिए गए कई निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बरकाकाना
केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना सभागार में बुधवार को एरिया कंसल्टेटिव कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता कर्मशाला महाप्रबंधक मलय कुमार ने की। इनके अलावा कर्मशाला के कई वरीय प्रबंधन सहित विभिन्न यूनियन के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में कर्मशाला में बेहतर उत्पादन करने पर जोर देने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही यूनियन द्वारा विचारों का आदान प्रदान किया गया। इस दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने मजदूरों से जुड़े कई अहम मुद्दों को महाप्रबंधक के समक्ष रख सकारात्मक पहल करने की मांग की।
यूनियन प्रतिनिधियों ने डीएवी बरकाकाना स्कूल में कर्मशाला कर्मियों के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करने, कर्मशाला में आवश्यक सामग्रियों को उपलब्ध कराने, कर्मशाला के सभी क्रेनो को दुरूस्त करने, आवासीय क्वार्टरों की मरम्मति, परिसर की साफ सफाई, मासिक भोगी कर्मचारियों का पदोन्नति अविलंब दिलवाने, समय पर कर्मचारियों को यात्रा भत्ता/ चिकित्सा का बिल का भुगतान करवाने, परिसर में बने सीवरेज चेंबर के ऊपर ढक्कन लगवाने, केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना में आउट सोर्सिंग बंद करवाने आदि की मांग की गई। जिसपर महाप्रबंधक मलय कुमार ने तत्काल आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
मौके पर प्रबंधन की ओर से उपमहाप्रबंधक बलदेव साहू, आलोक दयाल, टीके मैथी, यू शर्मा, डॉ. वी तिवारी, एसएन साव, एसपी नारायन, एके वर्मा, एसएस प्रसाद, वीवीपी पिल्लय, डीके वर्मा, श्वेता सिंह, डॉ. एसपीएस सिंह सहित यूनियन प्रतिनिधियों में एमपी स्वर्णकार, योगेंद्र सिंह, अफजल इब्राहिम, विजय प्रकाश ओझा, ईश्वरी प्रसाद, एसएनए जाफरी, भगवती प्रसाद, अशोक गुप्ता, वीरेंद्र कुमार सहित कई मौजूद थे।