स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए किया लोहा दान
सिमडेगा - भाजपा की ओर से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के तहत सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों में बैठक आयोजित कर लोहा जमा किया गया। बैठक में प्रखंड प्रभारी दीपक पुरी ने गुजरात में बनने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिमा के निर्माण के लिए पूरे भारतवर्ष से लोगों से लोहा दान में लिया जा रहा है, जिससे पटेल जी की भव्य प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। बैठक के बाद गांव के कई लोगों ने प्रतिमा निर्माण के लिए कृषि यंत्र दान में दिया। बैठक की अध्यक्षता रंधीर प्रसाद ने की। बैठक में शहदेव दास, सज्जन दास, मुकेश मिश्रा, अनूप प्रसाद, हीरा राम, नीलांबर प्रधान, कृष्णा मांझी, देवी सिंह, अमृत नाग, बसंती देवी, सुगंती देवी, लालमती देवी, द्वारिका साहू, निर्दोष कुजूर आदि उपस्थित थे।
फोटो संख्या - 11