पांच करोड़ की विकास योजनाओं पर लगी मुहर
भास्कर न्यूज - गुमला
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक बुधवार को नपं कार्यालय में हुई। मौके पर 13वें वित्त आयोग के तहत पांच करोड़ रुपए की योजनाओं का प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें वैसे योजनाओं का चयन किया गया है, जिससे शहर का विकास हो सके। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपाध्यक्ष मोसर्रत परवीन ने कहा कि पारित योजनाओं की स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा। वार्ड पार्षदों द्वारा दी गई विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति दी गई। आईएचएसडीपी योजना के तहत नए लाभुकों की सूची को अनुमोदित किया गया। साथ ही चयनित लाभुकों की सूची सत्यापन कराकर आवास मुहैया कराने का निर्णय लिया गया। मास्टर प्लान, सीवरेज, ड्रेनेज के लिए डीपीआर हेतु निविदा निकाले जाने का निर्णय लिया गया। नगर पंचायत को नगर परिषद का दर्जा देने के लिए नगर विकास विभाग को पत्राचार कर अनुरोध करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन मुंडा, पार्षद किशोर मिश्रा, तरनिका कच्छप, बसंत उरांव, कृष्णा राम, शीला टोप्पो, सुषमा कुजूर, जसवंत कौर, सीता देवी, उषा रानी मौजूद थे।
राजनीति न हो, गरीबों का घर बने : अनिल : पूर्व वार्ड पार्षद अनिल कुमार अचानक बैठक में पहुंच गए। वे अंदर गए और मलीन बस्ती आवास योजना के संबंध में खड़े खड़े बोलने लगे। उन्होंने कहा कि नपं में राजनीति न हो, गरीब लोगों का घर जल्द बनवा दें।
पुरानी कमेटी को भंग किया जाएगा : कृष्णा : वार्ड पार्षद कृष्णा राम ने कहा कि बैठक में वाटर और होल्डिंग टैक्स पर चर्चा होनी थी। लेकिन दस पार्षद बैठक में नहीं आए। टैक्स को लेकर एक कमेटी भी बनाई गई थी, जिसे भंग कर नए सिरे से कमेटी बनाई जाएगी। नई कमेटी द्वारा जल्द टैक्स को कम करने पर निर्णय लिया जाएगा।
तीन फोटो है :
29 गुम 14, 15 व 16
प्रति हजार लीटर पानी पर त्र ५० बढ़े
वहीं, एक हजार लीटर पानी में त्र50 व तीन हजार लीटर में त्र१०० की वृद्धि की गई है। मौके पर विधायक को विवाह मंडप बनाने के लिए जमीन देने पर सहमति प्रकट की गई।
10 प्रतिशत मानदेय की हुई बढ़ोतरी
नगर पंचायत गुमला में दैनिक वेतन पर काम कर रहे कर्मचारियों के मानदेय में दस प्रतिशत की वृद्धि की गई है। मानदेय बढऩे से दैनिक वेतनभोगी खुश हैं।
बोर्ड की बैठक में शामिल लोग एवं टेबल पर लेटे पार्षद केके मिश्रा।
वार्ड नंबर दो के पार्षद कृष्णा राम एंबुलेंस में बैठकर नपं की बैठक में भाग लेने पहुंचे। एक्सीडेंट में उनका हाथ व पैर टूट गया है। बैठक महत्वपूर्ण थी, इसलिए वे एंबुलेंस में पहुंचे। उन्हें स्ट्रेचर में लादकर नपं कार्यालय के अंदर तक ले जाया गया। कर्मचारी के सहयोग से उन्होंने रजिस्टर में हस्ताक्षर किया।
एंबुलेंस में बैठकर पहुंचे पार्षद