पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रथ पर सवार होंगी मां सरस्वती

रथ पर सवार होंगी मां सरस्वती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ - अरगड्डा दुर्गा मंडप के समीप सरस्वती पूजा में अरगड्डा भूमिगत खदान का आकर्षक पंडाल का परिदृश्य दिखेगा। यहां मां सरस्वती रथ पर सवार होंगी। इसकी तैयारी जूनियर आर्यन्स क्लब कर रहा है। क्लब के सदस्य करण कुमार ने बताया कि 30 हजार रुपए की लागत से आकर्षक पंडाल बनाया जा रहा है। इसमें माइनिंग छात्र पंकज सिंह, शुभम कुमार, पम्मी सहयोग दे रहे हैं। यहां ट्राली सिस्टम, होलेज रोड, हाजरी घर, बत्ती घर, कांटा घर, फैन रूम की झांकी दिखेगी।