पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएस ने किया नर्सिंग होम का निरीक्षण

सीएस ने किया नर्सिंग होम का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रामगढ़
सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप कुमार पांडेय ने बुधवार को शहरी क्षेत्र में स्थित सिटी नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में कई त्रुटियां पाई। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के संचालक पर स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि अस्पताल का संचालन गलत ढंग से किया जा रहा है। क्लीनिक एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ है।
एएनएम और ए ग्रेड नर्स के बजाय बिना प्रशिक्षण प्राप्त किए लोगों से काम लिया जा रहा है। अस्पताल परिसर में चल रहे दवाई दुकान को भी गलत ठहराते हुए डॉ पांडेय ने कहा कि बगैर फार्मासिस्ट के दवा दुकान चल रही है। दवाईयों के रख-रखाव में भी अनियमित बरती जा रही है।
अस्पताल का संचालक एक डॉक्टर न होकर एक व्यवसायी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण का उचित जवाब नहीं मिलने पर संचालक पर कानूनी प्रकिया के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।