लारी में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
चितरपुर - लारी स्थित शिवालय मंदिर के समीप 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद स्थानीय विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि यहां लगा ट्रांसफार्मर पिछले पंद्रह दिनों से खराब था। जिस कारण यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसी को देखते स्थानीय विधायक की पहल पर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव हाजी रफीक अनवर, प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर नायक सहित मंजूर खान, मलेश्वर नायक, जयप्रकाश कसेरा, पारसनाथ साहू, पन्ना लाल साव, राहुल, अजय चित्रा, सोनू करमाली, झूबर करमाली, अजय महतो, विक्की कुमार, मो. जिलानी, मो. सहबान सहित कई मौजूद थे।