चाचा को टांगी से काटा, मौत
भास्कर न्यूज - गुमला
डुमरी थाना अंतर्गत आकासी पुटरुंगी गांव में मंगलवार की शाम को विजय तिर्की ने अपने बड़े पिता पीटर तिर्की ((70 वर्ष)) की टांगी से काटकर हत्या कर दी। वहीं अंधरियस तिर्की ने भाग कर जान बचाई। अंधरियस विजय का पिता है।
अंधरियस ने बताया कि वह मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे खेत से काम कर घर लौटा। घर में अपने बड़े भाई पीटर के साथ बैठ कर बातचीत कर रहा था। तभी वहां विजय आया। उससे कुछ बातों को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में विजय ने घर में रखे टांगी से अपने पिता अंधरियस पर हमला कर दिया, पर अंधरियस जान बचाकर वहां से भाग निकाला। पीटर तिर्की वहां से नहीं भाग सका।
अपने पिता को मारने में नाकाम विजय ने अपने बड़े पिता पीटर तिर्की पर हमला कर दिया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद विजय फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। हत्या के मामले में अंधरियस ने अपने बेटे विजय तिर्की के खिलाफ डुमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कुएं से मिला अज्ञात शव
गुमला - सिसई प्रखंड के लकैया गांव में एक अधेड़ की हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है।
29 गुम 8
जानकारी देते मृतक के परिजन।