स्कूली बच्चों को कराया भ्रमण
गुमला - सांता पब्लिक स्कूल के बच्चों को बुधवार को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। स्कूल के बच्चों को विज्ञान भवन, समाहरणालय, बिरसा मुंडा एग्रो पार्क का भ्रमण कराया गया। बच्चों को विज्ञान भवन में शिक्षक राजेश प्रसाद ने सौर मंडल, दर्पण में परावर्तन, कंकाल तंत्र, रंग का मॉडल आदि बिंदुओं पर जानकारी दी। वहीं पार्क में बच्चों ने मछली घर, ट्वाय ट्रेन, झूला का लुत्फ उठाया। प्राचार्य हेमंत कुमार ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का विकास होता है। वहीं पार्क में डीपीओ अरुण कुमार सिंह ने बच्चों से मुलाकात कर विभिन्न जानकारी दी। मौके पर दीपक रंजन मिंज, सबिता कुमारी, रविंद्र नाथतिवा, संतोष, अनिम कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
29 गुम 9