- Hindi News
- सरकार हड़तालियों को दे रही धमकी : कर्मचारी संघ
सरकार हड़तालियों को दे रही धमकी : कर्मचारी संघ
गुमला - झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला समिति की बैठक हुई। बैठक में झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की हड़ताल की सफलता पर चर्चा की गई। भूषण कुमार ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को मानने के बजाय उन्हें धमकाने पर तुली हुई है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है, तो कर्मचारी और उग्र आंदोलन करेंगे। बैठक में रघुनंदन वैद्य, जीतवहान उरांव, जाकीर हुसैन, प्रमोद मिश्रा, सीताराम साहू, राजेश किंडो सहित अन्य लोग मौजूद थे।