पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाड़ी को हराकर रेलीगढ़ा फाइनल में

डाड़ी को हराकर रेलीगढ़ा फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी - सीसीएल अंतर ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता में गिद्दी सी फुटबॉल मैदान में पुल बी में बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल में रेलीगढ़ा पूर्वी पंचायत ने डाड़ी पंचायत को टाई ब्रेकर में हराकर फाइनल में जगह बनाई। रेलीगढ़ा पूर्वी और डाड़ी पंचायत की टीम निर्धारित समय तक गोल नहीं कर सकी। बाद में टाई ब्रेकर में रेलीगढ़ा पूर्वी ने डाड़ी को 4-2 से हराया। इसके पूर्व हुए क्वार्टर फाईनल में डाड़ी ने गिद्दी ग पंचायत को 3-1 तथा रेलीगढ़ा पूर्वी ने बड़का चुंबा पंचायत की टीम को टाई ब्रेकर में 5-4 से हराकर कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। प्रतियोगिता का फाइनल मैच एक फरवरी को श्रमिक स्टेडियम सिरका में खेली जाएगी। मैच में लक्षी राम, हरमन खलखो, छोटू दास, दीपक आइंद, जतरू बेसरा, गणेश्वर महतो ने रेफरी की भूमिका निभाई।

मौके पर अरगड्डा एसआेपी एनके श्रीवास्तव, ज्योति कुमार, निशा रंजन, वीके राठौर, सेलेक्टर लक्ष्मण सिंह, गोपाल राम, सैनाथ गंझू, सतीष चौधरी, ब्रह्मदेव सिंह, देवनारायण सिंह, मधुसूदन सिंह, महेंद्र यादव, प्रदीप सिंह, आशीष सिंह, आनंद मिंज, सुखो मांझी, अंटू सिंह, ड्रेसर गणेश राम मौजूद थे।