किसान सभा का धरना 11 को
रामगढ़ - अखिल भारतीय किसान सभा रामगढ़ जिला इकाई की बैठक मंजूर भवन में बुधवार को हुई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि किसान सभा के राज्य सचिव मंगल सिंह ओहदार , भाकपा के जिला सचिव साबिर अंसारी, करमा मांझी, सुशील कुमार सिन्हा, कालीचरण मांझी, चितरंजन महतो, विगन करमाली, रतिराम करमाली, गिरधारी महतो सहित कई लोगों ने किसानों की समस्याओं सहित राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। इस दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर 11 फरवरी को समाहरणालय के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता दुखन महतो ने की। मौके पर विजयनंदन मिश्रा, रामेश्वर महतो, हरिदास महतो, आजाद सिंह, सुदर्शन महतो, लाल मोहन महतो, सुरेश महथा, द्वारिका प्रजापति, मेवालाल प्रसाद आदि मौजूद थे।